Kanti Kapoor Girls Inter College, Nainital Rd, Izatnagar, Bareilly, Uttar Pradesh 243122
Mon - Sat : 08:00 AM - 02:30 PM
+91 98765 43210
विद्यालय वेश
जूनियर वर्ग (कक्षा - छठा, सप्तम एवं अष्टम) :-
सफेद कालरदार आधी आस्तीन की शर्ट, आसमानी रंग की घुटनों तक ट्यूनिक स्कर्ट
(गला चौकोर) सफेद मोजे, काले जूते, बालों में काला फीता अनिवार्य।
शीत ऋतु में नीला स्वेटर (खुला) एवं ब्लेजर अनिवार्य है।
बुधवार व शनिवार को सफेद कुर्ती, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, सफेद मोजे,
सफेद कपड़े के जूते, बालों में सफेद फीता अनिवार्य।
सीनियर वर्ग (कक्षा - नवम से द्वादश) :-
आसमानी कुर्ती, सफेद सलवार, सफेद मोजे, काले जूते, बालों में काला फीता अनिवार्य
तथा बुधवार व शनिवार को सफेद कुर्ती (गोल कमीज़ कॉलर), सफेद दुपट्टा, सफेद मोजे
तथा सफेद कपड़े के जूते, बालों में सफेद फीता अनिवार्य।
शीत ऋतु में नीला स्वेटर (खुला) एवं ब्लेजर अनिवार्य है।
परीक्षा
भारतीय स्कूल शिक्षा परिषद् उ०प्र० के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार
सत्र में तीन त्रैमासिक परीक्षा (मई, अगस्त, दिसम्बर), अर्द्धवार्षिक
(सितम्बर-अक्टूबर), वार्षिक (फरवरी) में आयोजित की जाती है।
स्वाध्याय, सहपाठ्य तथा गृहकार्य के आधार को दृष्टिगत रखते हुए मूल्यांकन किया जायेगा।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उपरान्त अभिभावक सम्मेलन के साथ ही छात्राओं की अर्द्धवार्षिक
परीक्षा की कापियाँ दिखायी जायेंगी। अभिभावक की उपस्थिति अनिवार्य है।